featured यूपी

अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी, सिर्फ झूठे…  

अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी, सिर्फ झूठे...

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगातार सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्‍होंने भाजपा सरकार के चरित्र को जनविरोधी बता दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि, जनता की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान में भाजपा की कोई रुचि नहीं है। राजनीतिक षडयंत्रों से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में ही भाजपा दिन-रात लगी रहती है। भाजपा राजनीति का व्यापार करती है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न, अपराध से जनता बुरी तरह त्रस्त है। बावजूद इसके भाजपा का झूठा प्रचार अभियान जारी है। जिनके राज में नौकरी के लिए युवाओं को हाथ जोड़ना पड़े, उनसे जनता अब हाथ जोड़ लेगी।

यूपी सरकार हर मोर्चे पर फेल: अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। सत्ता में आने के बाद से सिर्फ भ्रामक वायदों के सपने दिखाये जा रहे हैं। किसानों की आय दुगना करने का झूठ फैलाने वाली भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़ दी। उत्तर प्रदेश सरकार तो हर मोर्चे पर फेल है। जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों के माध्यम से भाजपा अपनी छवि चमकाने में खर्च कर रही है।

सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा, उत्तर प्रदेश के विकास को भाजपा ने अवरुद्ध कर दिया है। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण जनता बेहाल है। मुख्यमंत्री जी सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। जमीन पर उसका कोई अमल नहीं हो रहा है। सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने तक ही सिमट गयी है। गरीबों का कल्याण सरकार के एजेंडे से बाहर है।

यूपी की जनता को सपा सरकार पर भरोसा: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि, जनता समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को याद कर रही है। उत्तर प्रदेश में प्रगति और समृद्धि के लिए जो परियोजनाएं शुरू हुयी थीं, भाजपा उन पर कुण्डली मारे बैठी है। इतना ही नहीं कल्याणकारी नीतियों का बस्ता ही गायब कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन की जवाबदेह मौजूदा सरकार है। जनता को दुःखी करने वाली भाजपा की विदाई करने के लिए लोगों ने कमर कस ली है। 2022 में यह बदलाव 100 फीसदी सुनिश्चित है। राज्य की जनता का पक्का भरोसा समाजवादी सरकार पर है, जिससे उनके साथ न्याय होता है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, गिनाई उपलब्धियां ,Live update

Rahul

लीबिया में सभी 6 भारतीय बंधक रिहा, सुषमा ने अफसरों की तारीफ

shipra saxena

हाथरस कांड पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- प्रदेश में हत्‍या हो रही और मुख्‍यमंत्री बंगाल घूम रहे  

Shailendra Singh