बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर का आज बर्थडे है। सोनम अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही मुंबई अपने मम्मी-पापा के पास पहुंचीं।
मुंबई। बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर का आज बर्थडे है। सोनम अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही मुंबई अपने मम्मी-पापा के पास पहुंचीं। बीती रात उन्होंने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी फोटोज उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।
इन फोटोज में आप देखेंगे कि सोनम के लिए घर को पूरा डेकोरेट करके रखा गया है। इसके साथ ही उनके लिए एक नहीं बल्कि 4 केक लाए गए हैं।
बता दें कि सोनम अभी तक अपने ससुराल दिल्ली में थीं, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आनंद उन्हें लेकर मुंबई पहुंच गए।
https://www.bharatkhabar.com/virat-kohli-is-a-patriot-he-should-divorce-his-wife-anushka-sharma/
आनंद और सोनम के परिवार ने मिलकर एक्ट्रेस के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए खूब तैयारी की। हालांकि इस बीच सोनम ने अपनी सास प्रिया अहुजा को काफी मिस किया।
सोनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
इसके बाद सोनम किसी और फिल्म में नजर नहीं आईं और अभी तक उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।