featured यूपी

फतेहपुर: यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने NDRF को लिखा पत्र

फतेहपुर: यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने NDRF को लिखा पत्र

फतेहपुर: जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बसे गांव बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को पत्र लिखा है। फिलहाल, मौके पर प्रशासनिक टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और पीएसी की प्लाटून मुस्तैदी के साथ मौजूद हैं। वर्तमान समय में रविवार की अपेक्षा सोमवार को यमुना का जलस्तर लगभग एक मीटर बढ़ गया है।

जिले के ये क्षेत्र ज्‍यादा प्रभावित

मध्य प्रदेश से छोड़े गए पानी ने यमुना नदी को अपनी प्रकोप में ले लिया है। यही कारण है कि फतेहपुर जिले में बिंदकी, सदर तहसील में खूब असर देखने को मिल रहा है। बिंदकी तहसील के परसेठा, मौहारी, गंगौली क्षेत्र यमुना नदी के प्रकोप में हैं। इसी तरह सदर तहसील के ललौली क्षेत्र में पलटू का पुरवा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

फतेहपुर: यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने NDRF को लिखा पत्र

इसके साथ ही फतेहपुर-चिल्ला हाईवे पर यमुना नदी का पानी आ पहुंचा है। किशनपुर के रामलीला मैदान में भी यमुना नदी का पानी भर गया है। दोनों स्थानों पर जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए अभियान शुरू किया है। अब तक 15 से अधिक परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है। मामले के बीच किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को पत्राचार किया है।

मौके पर पीएसी की पलटन मुस्‍तैद

उप जिलाधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि, फिलहाल मौके पर पीएसी की एक पलटन मुस्तैद की गई है। यह टीम बाढ़ से निपटने के लिए पूर्णतया प्रशिक्षित है। ऐसे में प्राथमिक मामलों पर यह टीम बेहतर काम करेगी। हालांकि, एनडीआरएफ के आते ही उनके जवान हालात को संभालेंगे। जिला प्रशासन के साथ आपसी संयोजन बनाते हुए कई विभाग बाढ़ से निपटने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

Related posts

अखिलेश के साथ मंच साझा करते नजर आए मुलायम यादव, शिवपाल को लगा झटका !

mahesh yadav

असम की डॉक्टर अल्फा-डेल्टा दोनों वेरिएंट से संक्रमित, ऐसे संक्रमण का देश में पहला केस

pratiyush chaubey

राधे मां पर केस दायर करने की तैयारी, संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप

Pradeep sharma