Breaking News featured जम्मू - कश्मीर दुनिया देश

जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी पर NIA की रेड, 150 अधिकारियों ने 50 से अधिक लोकेशन पर मारा छापा

NIA 696x392 1 जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी पर NIA की रेड, 150 अधिकारियों ने 50 से अधिक लोकेशन पर मारा छापा

 

रविवार की सुबह ही जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में NIA ने रेड कर दी । जांच एजेंसियों की माने तो उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि वहां पर भारत विरोधी गतिविधियों की हलचल चल रही है।

रविवार सुबह दिया कार्रवाई को अंजाम

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी । इस दौरान उन्होंने किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजौरी, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, बडगाम और श्रीनगर में रेड की जो अभी तक चल रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी की। यह रेड भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों के घरों पर चल रही है।

NIA 1 जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी पर NIA की रेड, 150 अधिकारियों ने 50 से अधिक लोकेशन पर मारा छापा
50 से अधिक लोकेशन पर रेड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक लोकेशन पर रेड की । रेड के दौरान 5 एसपी और 150 के करीब अधिकारी शामिल हैं।

892664 nia जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी पर NIA की रेड, 150 अधिकारियों ने 50 से अधिक लोकेशन पर मारा छापा
इन जगहों पर चल रही रेड

सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठनों व एनजीओ के कार्यालयों और घरों पर रविवार सुबह से रेड चल रही है।

2021 72021073109214752960 0 news large 19 जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी पर NIA की रेड, 150 अधिकारियों ने 50 से अधिक लोकेशन पर मारा छापा

रेड के दौरान कागजात हुए बरामद

सूत्रों के माने तो इस रेड में डिजिटल एविडेंस के साथ-साथ अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं। कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठनों व एनजीओ के कार्यालयों और घरों पर ये कार्रवाई जारी है। हालांकि इससे पहले भी NIA की खुद की रिपोर्ट पर कुछ महीने पहले जमात ए इस्लामी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Related posts

देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बारह रबी उल अव्वल का त्यौहार, रोशन की गई मस्जिदे

Rani Naqvi

विश्व दुग्ध दिवस 2018: उत्तराखंड के पशुपालन सचिव आर मिनाक्षी सुंदरम को मिला अवॉर्ड

mohini kushwaha

मशहूर सिंगर मीका के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज

bharatkhabar