featured यूपी

भाजपा जिलाध्यक्ष की मनमानी से नाराज हुए ABVP कार्यकर्ता, चौहारे पर फूंका पुतला

भाजपा जिलाध्यक्ष की मनमानी से नाराज हुए ABVP कार्यकर्ता, चौहारे पर फूंका पुतला

भदोहीः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। बता दे कि नाराज कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के दुर्गागंज तिराहे पर पुलता दहन किया।

दरअसल, बीते शुक्रवार दोपहर एबीवीपी के जिला संयोजक आकाश त्रिपाठी ने करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंकने के लिए दुर्गागंज तिराहे पर पहुंचे और पुतले में आग लगाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी परिषद के किसी कार्यकर्ता के लिए सहयोग मांगा जाता है जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हैं। हम जब इसकी शिकायत संगठन से करते हैं तो हमें धमकी दी जाती है। जिलाध्यक्ष के इशारों पर हमारा उत्पीड़न किया जाता है।

आकाश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले साल नवंबर महीने में परिषद का प्रांत अधिवेशन हुआ था, उसमें जिलाध्यक्ष ने किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया, बल्कि परिषद से जुड़े लोगों से प्रांत अधिवेशन में जिलाध्यक्ष के माध्यम से सहयोग राशि दी थी, लेकिन उसे भी उन्होंने अपने पास रख लिया। वहीं, जब इस बारे में जिलाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चों ने क्या किया है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए जिले में स्वास्थ्य सर्वेक्षण टीम बिना सुरक्षा उपकरणों के मैदान में उतरी 

Rani Naqvi

भारत ने चीन को दिया झटका, वंदे भारत ट्रेन टेंडर को किया रद्द

Samar Khan

‘एक देश-एक चुनाव’ बैठक आज, माया-ममता-केजरीवाल नहीं लेंगे हिस्सा

bharatkhabar