Breaking News featured यूपी

यूपी सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाओ तो खुद पर मुक़दमे दर्ज कराओ: कांग्रेस

यूपी सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाओ तो खुद पर मुक़दमे दर्ज कराओ: कांग्रेस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को पूरे प्रदेश में दलित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अलोक प्रसाद के आवाहन पर दलित सम्मान दिवस मनाया गया।

राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी ये समारोह आयोजित हुआ। वहीं पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह ने इस दौरान कहा कि मौजूदा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की वरोधी है। इस सरकार में प्रदेश का युवा आरक्षण घोटाले का आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा, ‘रात में दलित की बेटी जला दी जाए, किसकी जिम्मेदारी। दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्यचार हो रहे हैं, किसकी जिम्मेदारी है। जो संविधान योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी देता है वही संविधान विपक्ष को बोलने की आज़ादी भी देता है।’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि आज विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘पिछले साढ़े चार सालों से कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सडकों पर संघर्ष कर रहा है, हम जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठा रहे हैं और इसके बदले में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर मुक़दमे लिखकर उन्हें जेल भेजने का काम सरकार कर रही ही।’

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा है कि आज दलित सम्मान समारोह पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया है। दलितों के सम्मान के लिए कांग्रेस सदैव आगे रही है। हर वर्ग की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस आगे रहती है। अत्याचार जहां होता है वहां कांग्रेसी पहुंचते हैं और न्याय के लिए लड़ाई लड़ते हैं।

Related posts

कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन

Pritu Raj

नौकरीपेशा लोगों को अब करना पड़ेगा 12 घंटे काम! जानें किस देश में है कितने WORKING HOURS

Hemant Jaiman

सुबह 3 बजे अस्पताल में अमिताभ बच्चन को कराया गया भर्ती, किसी से नहीं दिया गया मिलने

Rani Naqvi