Breaking News featured यूपी

ओपी राजभर BJP से मिलेंगे तो पतन होना तय: अजय कुमार लल्‍लू

ओपी राजभर BJP से मिलेंगे तो पतन होना तय: अजय कुमार लल्‍लू

लखनऊ: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। करीब 1 घंटे तक दोनों के बीच वार्ता हुई, ओमप्रकाश राजभर स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात को लेकर यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने निशाना साधा है।

अजय कुमार लल्लू ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस दलितों का सम्मान करती रही है। प्रियंका गांधी ने हर मौके पर दलितों के लिए आवाज उठाई है। जब भी दलितों पर अत्याचार हुआ, कांग्रेस ने आवाज उठाई। इसीलिए आज दलित सम्मान दिवस मनाया जा रहा।

भाजपा सरकार में बैकवर्ड के साथ अन्‍याय हुआ

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने राजभर और स्‍वतंत्र देव सिंह की मुलाकात पर कहा कि, ओपी राजभर बीजेपी से मिलेंगे तो पतन होना तय है। इस सरकार में बैकवर्ड के साथ अन्याय हुआ है। किसानों के साथ अन्‍याय हुआ है और कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।

राजनीति में कुछ भी संभव- राजभर

वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात के बाद कहा कि, राजनीति में कुछ भी संभव है। एक घंटे लंबी चली मुलाकात के अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने साफ किया कि ये मुलाकात एक निजी तौर पर हुई है। इसका गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। आने वाले समय में सपा और बसपा के लिए गठबंधन के लिए रास्ते खुले हैं, लेकिन बीजेपी के लिए ऐसी कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर कभी भाजपा के सहयोगी हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने अपने रास्ते बदल दिए। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ओपी राजभर असदुद्दीन ओवैसी के साथ भी गठजोड़ में लगे हुए थे। अलग पार्टी और संगठन बनाकर भाजपा के खिलाफ उन्होंने अभियान शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुलाकात अलग राजनीतिक संकेत देती हुई दिखाई दे रही है।

Related posts

देशभर के डॉक्टर आज केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन

Ankit Tripathi

BJP-PDP के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं: राम माधव

Nitin Gupta

सुबह-ए-बनारस का आडवानी ने उठाया लुफ्त

piyush shukla