Breaking News featured खेल दुनिया देश

टोक्यो ओलिंपिक: हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत, रेसलिंग में सोनम मलिक को भी मिली शिकस्त  

2021 8image 09 23 063470549hockey ll टोक्यो ओलिंपिक: हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत, रेसलिंग में सोनम मलिक को भी मिली शिकस्त  
टोक्यो ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा । एक तरफ जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में जाने से चूकी तो वहीं दूसरी तरफ रेसलिंग में भी सोनम मलिक को हार का सामना करना पड़ा।
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई है। बेल्जियम ने भारत को 5-2 से करारी शिकस्त दी है।
हाफ टाइम तक दोनों टीमें थी बराबर
मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। भारत इस मैच में एक समय 2-1 से आगे था। इसके बाद बेल्जियम में चार गोल और दाग दिए। जिसके बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम खेल में बराबरी नहीं कर पाई ।
India vs Belgium semifinal match टोक्यो ओलिंपिक: हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत, रेसलिंग में सोनम मलिक को भी मिली शिकस्त  
ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगा भारत
बेल्जियम से हार के बाद अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा। अगर भारतीय टीम वह मुकाबला जीत लेती है, तो 41 साल बाद पुरुष हॉकी टीम को ओलिंपिक मेडल मिलेगा। यह मुकाबला 5 अगस्त को खेला जाएगा।
पहलवान सोनम मलिक भी हुई बाहर
वहीं दूसरी तरफ टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन फ्रीस्टाइल 62 किलोग्राम वेट कैटेगरी में पहलवान सोनम मलिक पहले राउंड में ही हार गईं। उन्हें मंगोलियाई पहलवान बोलोरतुया खुरेलखू ने हराया।
opoyi Fplp3PVINxo टोक्यो ओलिंपिक: हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत, रेसलिंग में सोनम मलिक को भी मिली शिकस्त  

Related posts

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकवादी हुए ढेर

Neetu Rajbhar

जानें धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त,ऐसे पा सकते हैं कर्ज से छुटकारा

mahesh yadav

डेस्कटॉप के लिए विकसित हो रही व्हाट्सएप की नई एप्लिकेशन, छह श्रेणियों में बंटेगी सेंटिंग्स

Rahul