featured यूपी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पीजीआई पहुँचे अमित शाह

कल्याण सिंह को देखने पीजीआई पहुँचे अमित शाह

लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुँचे। पीजीआई के निदेशक डा. आर.के.धीमान ने अमित शाह को कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे जानकारी दी। अमित शाह ने कल्याण सिंह के सुपौत्र व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह से भी बातचीत की।

कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती हैं। पीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। इससे पहले कई नेता व मंत्री पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल ले चुके हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अभी हाल ही में कल्याण सिंह को देखने आये थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई जा चुके हैं। अमित शाह कल्याण सिंह को देखने के बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हो गये हैं।

Related posts

Aaj Ka Rashifal : बुधवार का दिन आपके लिए खास, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Rahul

संचारी रोग: लखनऊ नगर निगम ने हॉटस्पॉट चिन्हित कर नियुक्त किए नोडल अधिकारी

Shailendra Singh

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर दी तुर्की को सख्‍त चेतावनी, जाने क्या कहा

Rani Naqvi