featured यूपी

यूपी का ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ : रामदास अठावले

यूपी का ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को लखनऊ में घोषणा की कि उनकी पार्टी रिपल्किन पार्टी आफ इण्डिया 2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। केन्द्र में भी हमारी पार्टी एनडीए की सहयोगी पार्टी है। इसलिए हम उसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत 10 विधानसभा सीटें चाहते हैं।

ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है। वह सपा- बसपा के बहकावे में आने वाला नहीं है। ब्राह्मणों का सम्मान भाजपा में ही। रामदास अठावले ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।

Related posts

उपलब्धि : सूचना विभाग के उपनिदेशक नितिन उपाध्याय को मिली शोध उपाधि

Rahul

अवकाश संबंधी मामले में प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत, जानिए क्या है नई अपडेट

Aditya Mishra

Bangalore Street Fight: बेंगलुरु की सड़कों पर स्कूली छात्राओं में खूब चले लात-घूंसे और डंडे, वीडियो वायरल

Rahul