featured यूपी

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा की लोकतंत्र में आस्‍था नहीं, उसकी चाल…

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा की लोकतंत्र में आस्‍था नहीं, उसकी चाल...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है। उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उसकी मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे। लोकतंत्र खतरे में है। बीजेपी के छल से लोकतंत्र को बचाने की दिशा में लोक की आवाज को कुचलने की कोशिशों पर प्रभावी रोक लगाने का काम समाजवादी पार्टी को करना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा अफवाहों के सहारे झूठ फैलाती है। भाजपा सपा को बदनाम करने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर उसका कुप्रचार तंत्र चलता रहता है। सोशल मीडिया में कई भाजपाई छद्म नेता समाजवादी पार्टी के समर्थक बनकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करते है और बेबुनियाद कुप्रचार करने की साजिशों में लगे रहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की इन गतिविधियों से सावधान रहना है।

देश की राजनीति की दिशा तय करता है यूपी

अखिलेश यादव गुरुवार को डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के कार्यकर्ताओं का दायित्व इसलिए बड़ा है कि उत्तर प्रदेश ही देश की राजनीति की दिशा तय करता है। भाजपा के कारण संवैधानिक संस्थाओं को भी क्षति पहुंच रही है। उन्हें कमजोर किया जा रहा है। वह निर्वाचन की निष्पक्षता को भी प्रभावित करने की साजिश करती है।

उन्‍होंने कहा कि, भाजपा का काम जनता को धोखा देना और धोखे में रखना है। साढ़े चार साल बीत गए और विधान सभा चुनावों में कुछ ही महीनें बचे हैं पर भाजपा कोई उपलब्धि नहीं बता सकती है। राज्य का विकास अवरूद्ध है। मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर तीन काले कृषि कानूनों की मार भाजपाराज की देन है।

सपा सरकार में सबके लिए विकास था

सपा सुप्रीमो ने कहा कि, किसानों को लागत का डेढ़ गुना तो मिला नहीं। एम.एस.पी. उसे मिलने वाली नहीं है, ऐसे में किसानों की आय 2022 तक दोगुना कैसे होगी? रसोई गैस के दाम एक हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। समाजवादी सरकार में विकास सबके लिए था। समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान है और सबके साथ न्याय होता है।

2022 में सपा 350 सीटें जीतेगी: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में हो रही हत्याओं से उत्तर प्रदेश में भय व्याप्त हैं। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद लगाए है। जनता ने भी तय कर रखा है कि वह 2022 में विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को 350 सीटों पर विजयी बनाएगी। जब भाजपा झूठ बोलकर 324 सीटें जीत सकती है तो उससे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों के बल पर क्यों नहीं जीत सकती है?

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय दबाव: पाक ने की हाफिज के खिलाफ कार्रवाई, चौरिटी ट्रस्ट पर लगाया प्रतिबंध

Vijay Shrer

पीएम मोदी झज्जर में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम को कर रहे हैं संबोधित

Neetu Rajbhar

जाने क्यों नागरिकता संशोधन बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Rani Naqvi