लखनऊ। आज विश्व के समक्ष के समक्ष पर्यावरण का संकट है। इसलिए हमें जल संरक्षण और वृक्षारोपण करना होगा। ममता चैरीटेबल ट्रस्ट लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया है। सघन वृक्षारोपण करने में निरन्तर कार्यक्रम कर रही है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि हमारा लक्ष्य 01 लाख पेड़ लगाने का है जबकि अभी तक 95000 पेड़ लगाए गए हैं। श्री मिश्र ने बताया कि ममता ट्रस्ट केवल वृक्षारोपण के लिय ही नहीं बल्कि उसके संरक्षण का भी कार्य करती है।
इसी क्रम में बुधवार को सीतापुर (झरेखापुर) में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव मिश्र , अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित , हरगांव पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह बाटू ,सचिन मिश्र और कपिल सिंह ,अनूप रस्तोगी ,अरुणेश त्रिपाठी ,अतूल मिश्रा उपस्थित रहे।
पंचतत्व जीवन का आधार: चन्द्रभूषण पांडेय
लखनऊ। प्रकृति हमारी जीवन दात्री है। पंचतत्व जीवन आधार है। प्रकृति रूपी देवी के पांच अंग उनके शरीर के विविध घटक है। प्रकृति कि इन अंग-उपांगो के संरक्षण से ही सृष्टि का संरक्षण संभव है। प्रकृति संरक्षण दिवस पर मिशन कल के लिए जल के राष्ट्रीय संयोजक चंद्र भूषण पांडेय ने बताया कि आज के दिन हम सबको पंच तत्वों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आगामी पीढ़ी के भविष्य को अक्षुण्ण और टिकाऊ बनाए रखने के लिए प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति के और अपना योगदान बिना किसी दूसरे की चिंता की आज से शुरू कर दें।