Breaking News featured यूपी

कल्याण सिंह: 24 घंटे में डॉक्टर ले सकते हैं बड़ा फैसला, CM योगी SGPGI पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर

कल्याण सिंह: 24 घंटे में डॉक्टर ले सकते है बड़ा फैसला, CM योगी SGPGI पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: सीएम योगी आदित्नाथ आज फिर कल्याण सिंह का हाल जानने एसजीपीजीआई पहुंचे। सीएम योगी ने एसजीपीजीआई अस्पताल पहुंचकर यूपी के पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। आपकों बता दें कि कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे है। जिसके चलते उनका इलाज एसजीपीजीआई में किया जा रहा है।WhatsApp Image 2021 07 27 at 13.23.25 कल्याण सिंह: 24 घंटे में डॉक्टर ले सकते हैं बड़ा फैसला, CM योगी SGPGI पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर

कल्याण सिंह की हालत नाजुक

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से ठीक नहीं है। पहले कल्याण सिंह लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। फिर तबियत बिगड़ने पर उन्हे एसजीपीजीआई में शिफ्ट किया गया। बीच में कल्याण सिंह का स्वास्थ्य कुछ ठीक हुआ था। लेकिन उसके बाद फिर उनकी तबियत खराब हो गई।

किडनी में इंफ्केशन

डॉक्टरों के मुताबिक कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। कल्याण सिंह के पहले फेफड़ों में इंफेक्शन था। अब किडनी में भी वह इंफेक्शन फैल चुका है। डॉक्टरों ने कहना है कि कल्याण सिंह के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम है। सूत्रों के अनुसार अगले 24 घंटे में डॉक्टर्स कोई बड़ा फैसला ले सकते है। किडनी में इंफेक्शन के बाद कल्याण सिंह को डायलिसिस पर रखा गया है। आपको बता दे कि पिछले सात दिनों से कल्याण सिंह वेंटिलेटर पर है।

सीएम योगी लगातार कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। साथ ही वह कई बार एसजीपीजीआई कल्याण सिंह को देखने भी पहुंचे है।

Related posts

प्रदेश कार्यसमिति से पहले होगी भाजपा की कार्ययोजना बैठक

Shailendra Singh

रिलीज के 15वें दिन 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई अवतार 2

Rahul

आईपीएल प्रेमियों हो जाएं खुश इस दिन से खेला जाएगा IPL..

Rozy Ali