featured यूपी

लखनऊ: सपा ने कहा डीजल से चलती है एंबुलेंस, FIR करने से किसी की जान वापस नहीं आएगी, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: सपा ने कहा डीजल से चलती है एंबुलेंस, FIR करने से किसी की जान वापस नहीं आती, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा एंबुलेंस डीजल से चलती है। इसके लिए सरकार को एंबुलेंस कर्मियों को वेतन देना चाहिए। बिना डीजल के एंबुलेंस कर्मीं एंबुलेंस नहीं चला सकता।

एफआईआर से किसी की जान वापस नहीं आती-उदय वीर सिंह

सरकार की तरफ से एंबुलेंस कर्मियों पर एफआईआर करने की बात पर सपा एमएलसी ने कहा किसी पर एफआईआर करने से किसी की जान वापस नहीं आएगी। एंबुलेंस चालकों की परेशानी को सरकार समझे और उसका निष्कर्ष निकाले। सपा एमएलसी ने आगे कहा आम लोगों की सुविधा की जिम्मेदारी सरकार की है।

  • सपा एमएलसी उदयवीर सिंह का बयान
  • एंबुलेंस चालकों की हड़ताल पर बोले उदयवीर
  • एंबुलेंस डीजल,चालकों को वेतन देने से चलती है
  • FIR करने से किसी की जान वापस नहीं आएगी
  • चालकों की परेशानी को सरकार सुलझाए
  • आम लोगों की सुविधा सरकार की जिम्मेदारी
छह सूत्रीय मांगों लेकर किया गया चक्का जाम

एंबुलेंस कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है। यूपी के कई जिलों में एंबुलेंस चालक धरना प्रदर्श कर रहे है। चालकों ने कहा कोरोना काल में मृतक कर्मियों को 50 लाख का मुआवजा मिले। हर साल महंगाई भत्ते की मांग की साथ नौकरी भी परमानेंट की मांग की है। एंबुलेंस कर्मियों ने इन प्रमुख मांगों के साथ रविवार को रात 12 बजे से हड़ताल का ऐलान कर दिया। एंबुलेंस कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा NHM और संघ के साथ बात करके ही हल निकाला जा सकता है।

Related posts

भारी बर्फ के बीच ऐसे निकाली गई थी बाबा केदार की ‘डोली’, लॉकडाउन के बीच आप भी करें दर्शन..

Mamta Gautam

बीजेपी से कट सकता है स्वतंत्र देव और मोहसिन रजा का पत्ता

Rani Naqvi

दीपावली पर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

Rani Naqvi