featured देश

असम-मिजोरम सीमा पर बढ़ा तनाव-6 जवानों की मौत, PMO से दखल देने की मांग

assam mizoram असम-मिजोरम सीमा पर बढ़ा तनाव-6 जवानों की मौत, PMO से दखल देने की मांग

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है। खबर है कि दोनों राज्यों के बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़प हुई हैं। जिसमें पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई। जिसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर दी।

PMO से मामले में दखल देने की मांग

घटना के बाद दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने PMO से मामले में दखल देने की मांग की है। बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के बीच सीमा विवाद को लेकर वाकयुद्ध छिड़ा है। और हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने इस संकट को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया था। लेकिन दोनों राज्यों के बीच तनाव लगातार बढ़ा और आज पत्थरबाजी की तस्वीरें भी सामने आई।

सीएम हिमंत सरमा ने ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बाद सीमा विवाद पर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की और शांति सुनिश्चित करने के लिए कहा। वहीं हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर बताया कि मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि असम-मिजोरम बॉर्डर पर हमारे पुलिस के 6 जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

सीएम जोरमथंगा ने भी किया ट्वीट

मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प का एक वीडियो गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्वीट किया। और मामले पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने एक अन्य वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें एक गाड़ी के शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होने लिखा मिजोरम लौट रहे निर्दोष लोगों के साथ गुंडागर्दी की गई।

Related posts

अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस ने की कई जगह छापेमारी

Rahul

आगरा में सामने आई जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही, शक्ल दिखाए बिना दूसरे परिवार से करा जिया शव का अंतिम संस्कार

Rani Naqvi

रुड़की: बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

pratiyush chaubey