featured यूपी

महोबाः बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

महोबाः बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एक अनजान व्यक्ति की सूचना पर पुलिस की टीम कबरई कस्बे पहुंची, जहां एक झोपड़ी में बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

महिला ने अस्पताल में पुलिस और स्वास्थयकर्मियों को बताया कि उसके साथ भरत कुशवाहा (45) नाम के एक युवक ने दुष्कर्म किया और फिर मौका देखकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए भरत कुशवाहा और उसके मामा को हिरासत में ले लिया है।

Related posts

कोर्ट का सरकार से सवाल,उद्योगपतियों से दोगुने दाम पर आम लोगों को बिजली कैसे जायज

Breaking News

मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

Shailendra Singh

CM योगी ने साइकिल रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना, लखनऊ से दिल्ली तक जाएगी साइकिल रैली

Rahul