featured देश धर्म

यहां देखें सावन 2021 के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट, इस दिन आएंगे नाग पंचमी, तीज, और रक्षाबंधन का पर्व

sawan 3 यहां देखें सावन 2021 के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट, इस दिन आएंगे नाग पंचमी, तीज, और रक्षाबंधन का पर्व
सावन माह प्रारंभ हो चुके है। आज सावन के पहले सोमवार में मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली ।
भगवान शिव का होता है प्रिय महीना 
इस वर्ष 25 जुलाई 2021 रविवार से प्रारंभ हुआ है। ऐसा माना गया है कि भगवान शिव का यह प्रिय महीना होता है । सावन मास के महीने में शिव जी को प्रसन्न किया जाता है। कई विशेष व्रत जैसे शीतला सप्तमी, कामिका एकादशी, हरियाली तीज और नाग पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत श्रावण मास में पड़ने वाले हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान शिव के प्रिय महीने श्रावण मास में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं ।
यहां देखे व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट 
27 जुलाई 2021,मंगलवार – संकष्टी चतुर्थी
30 जुलाई 2021,शुक्रवार – शीतला सप्तमी
31 जुलाई 2021,शनिवार – कालाष्टमी, भैरव बाबा
4 अगस्त 2021,बुधवार – कामिका एकादशी
5 अगस्त 2021,गुरुवार – कृष्ण प्रदोष व्रत
6 अगस्त 2021,शुक्रवार – मासिक शिवरात्री
11 अगस्त 2021,बुधवार – हरियाली तीज
13 अगस्त 2021,शुक्रवार – नागपंचमी
18 अगस्त 2021,बुधवार – श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत
20 अगस्त 2021,शुक्रवार – शुक्ल प्रदोष व्रत
21 अगस्त 2021,शनिवार – ओणम पर्व
22 अगस्त 2021,रविवार – रक्षा बंधन
आपको बता दें कि पश्चिम और दक्षिण भारत में श्रावण मास उत्तर भारत के मुकाबले बाद में पड़ती है। इस वर्ष पश्चिम और दक्षिण भारत में श्रावण मास 9 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो रहा है जो 7 सितंबर 2021 को समाप्त होगा।

Related posts

फिल्मी स्टंट के दौरान हादसा, 2 कलाकारों की मौत की खबर

bharatkhabar

सीमा विवाद को लेकर बोले रक्षा मंत्री, कहा- बातचीत का अभी तक कोई ‘उद्देश्य पूर्ण’ हल नहीं निकला

Aman Sharma

यूपी के सभी सरकारी दफ्तरों में लागू होगी बायोमेट्रिक व्यवस्था

kumari ashu