featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 26 जुलाई 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

26 – जुलाई- 2021

पंचांग

मास      : सावन

पक्ष        : कृष्ण

वार       : सोमवार

तिथि    :  तृतीया

नक्षत्र   : धनिष्ठा।

करण     : वणिज।

योग       : सौभाग्य।

सूर्योदय : 05:27:18

सूर्यास्त :18:58:00

ऋतु        : वर्षा

अभिजित: 11:45:38 – 12:39:40

कंटक     : 08:09:27 – 09:03:29

यमघण्ट : 11:45:38 – 12:39:40

राहु काल: 07:08:39 – 08:49:59

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रहेगी। कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे बाद में पछताना पड़े। किसी कागज पर दस्तखत करने से पूर्व अपने से बड़ों की राय जरूर ले लें।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। किसी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। माता पिता का भरपूर सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए। मार्ग में अगर कोई याचक मिले तो उसे कुछ ना कुछ दान जरूर करें।

मिथुन राशि: आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। जहां एक और धन हानि के योग बनेंगे वही दूसरी ओर मित्र पक्ष की सहायता से धन प्रप्ति के योग बन रहे है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण वना रहेगा। नौकरी के नए मार गए खुलेंगे। लंबे समय से  फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी कागज पर दस्तखत करने से पूर्व उसे ध्यान से पढ़ लें वरना धन हानि हो सकती हैं। पड़ोसी से किसी प्रकार का भी वाद विवाद ना करें वरना कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। किसी परिचित मित्र के घर आने के शुभ योग बन रहे हैं। संतान प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा लंबे समय से चल रही योजनाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रमोशन के भी शुभ योग आज बन रहे हैं। लेकिन याद रहे किसी भी प्रकार के कागज में दस्तखत करने से पूर्व किसी जानकार है। व्यक्ति से राय जरूर ले लें वरना धन हानि हो सकती है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। परंतु याद रहे आज अगर आप किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलने जाएं तो काले या हरे वस्त्र पहनकर न जाएं।

कुंभ राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। संतान पक्ष का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। अगर लंबे समय से आपका प्रमोशन रुका है तो आज प्रमोशन के योग बनेंगे। धन आगमन के नए मार्ग खुलने की संभावना है।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी उलझन के कारण वश पूरे दिन मन तनाव ग्रसित रहेगा, जिससे शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं। भगवान शंकर जी का स्मरण कर कार्यों को प्रारंभ करें।

Related posts

UPPCL AC 2021: यूपीपीसीएल एसी के 113 पदों की भर्तियां हुई स्थगित, जानिए क्या है कारण

Neetu Rajbhar

Gadar 2 BO Collection: फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ‘गदर’, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Rahul

शिवसेना ने किया बीजेपी से अलग होने का ऐलान, अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव

Breaking News