featured यूपी

लखनऊ में संघ की समन्वय बैठक शुरू, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले व अरुण कुमार होंगे शामिल

संघ की समन्वय बैठक शुरू

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विविध संगठनों के साथ समन्वय बैठक कानपुर रोड स्थित सीएमएस में प्रारंभ हो गयी है। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भी हिस्सा लेंगे। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को अभी हाल ही में संपन्न चित्रकूट की प्रांत प्रचारक बैठक में भाजपा की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भाजपा में समन्वय की जिम्मेदारी संघ की ओर से सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल के पास थी। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को भाजपा में समन्वय की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा और संघ की यह पहली बैठक है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में यह भी फैसला हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार होना है या नहीं।

इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे।इस बैठक में पूरे उत्तर प्रदेश के संघ व संघ से जुड़े विविध संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री वह प्रदेश संगठन मंत्री हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठनात्मक दृष्टि से उत्तर प्रदेश को 6 प्रांतों में बांटा है। इसलिए लखनऊ में चल रही समन्वय में बैठक में अवध प्रांत कानपुर prant kashi prant गोरक्ष प्रांत मेरठ व बृज prant के संघ की प्रांतीय टोली के लोग शामिल हैं। इसमें इन छः प्रांतों के प्रांत प्रचारक सह प्रांत प्रचारक प्रांत संघचालक सह प्रांत संघचालक और prant कार्यवाह सह प्रांत कार्यवाह बुलाए गए हैं।

इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की क्षेत्रीय टोली को भी बुलाया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल, पूरी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र संघचालक रामकुमार वर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक mahendr, अवध के प्रांत प्रचारक कौशल, प्रांत प्रचारक मनोज, काशी के प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक मुनीश, गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष और कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री राम जी बैठक में उपस्थित हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे ने बताया कि संघ की यह समन्वय बैठक है जो हर 6 महीने में होती है। इस संगठन में सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री शामिल होते हैं।

Related posts

Indian Railway: घने कोहरे के कारण ये 9 ट्रेनें चल रही लेट, देखें पूरी लिस्ट

Rahul

पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर वार, कहा कांग्रेस आज आईसीयू में है

mahesh yadav

अस्पताल ने नवजात बच्चे को किया मृत घोषित, दफनाने समय मिला जिंदा, दो कर्मचारी निलंबित

Rahul