featured यूपी

आतंकवादियों के विरूद्ध कठोर कदम उठा रही सरकार – राधामोहन सिंह

तुष्टिकरण समाप्त हो रहा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  राधामोहन सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश काफी लम्बे समय से प्रश्न प्रदेश रहा है। भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक, तुष्टीकरण आदि अनेक प्रकार की समस्याएं यहाँ के लोक जीवन की चुनौती रही है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनजीवन के लिए चुनौती बनी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया है। उत्तर प्रदेश अब प्रश्न प्रदेश नहीं है। अब यह प्रदेश वास्तव में उत्तर प्रदेश है।

धर्मान्तरण से प्रदेश की जनता व्यथित रही
कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तमाम समाज विरोधी हमलों को नाकाम किया है। जोर जबरदस्ती के धर्मान्तरण से प्रदेश और पूरे देश की जनता व्यथित रही है। योगी के नेतृत्व में जबरदस्ती के धर्मान्तरणों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। आतंकवादी उत्तर प्रदेश में अब आदर के पात्र नहीं है। इसके पहले की सरकारों ने आतंकवादियों का महिमा मण्डन किया था उन पर चल रहे मुकदमे भी वापस लेने की कार्यवाही चल रही थी। अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों के विरूद्ध सरकार कठोरतम कदम उठा रही है। मजहब आधारित तुष्टिकरण करने वाले लोग हासिये पर हैं। संगठित अपराध और अपराधियों पर आक्रमण जारी है। माफिया तत्वों पर कार्यवाही हो रही है। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार की प्रतिबद्धता प्रसंशनीय है। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित हुआ है।

जातिवाद, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण समाप्त हो रहा
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब जातिवाद, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण समाप्त हो रहा है। विकासवाद की लहर है। उत्तर प्रदेश में विकास की यह लहर सुस्पष्ट दिखाई पड़ रही है। सबका साथ सबका विकास का नारा सच हो रहा है। उत्तर प्रदेश में जन कल्याण की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। नये उद्योगों का निवेश हो रहा है। नवजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। यहां संविधान का राज है। माफिया और कानून तोड़ने वाले तत्वों पर कानून का शिकंजा है। बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है।

उन्होंने कहा कि अंत्योदय के दर्शन से प्रेरित उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख शक्ति बनाने की आकांक्षा और आग्रह से प्रेरित आत्मनिर्भर भारत के मोदी मंत्र से उत्प्रेरित योगी सरकार की शासन दृष्टि, नीति कार्यान्वयन तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ की दृष्टि से मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्य समिति को प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हम सब उत्तर प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने की राह पर निकल पड़े हैं। हमारी सरकार की पहचान ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए है। भाजपा ने हमेशा चुनौतियों का सामना करते हुए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम किया है। जनता में अब विश्वसनीयता का संकट खत्म हुआ है।

Related posts

काबुल में फिर बरसा कहर, आत्मघाती हमले में 22 से ज्यादा की मौत

bharatkhabar

मुख्य सचिव ने दिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आने वाली बरसात की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Rani Naqvi

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का जवान शहीद

Rani Naqvi