featured बिज़नेस

80% लोगों की इस साल सैलरी हो जाएगी कम ? जानिए क्या कहता है सर्वे

लखनऊ: मेडिकल छात्रों ने वेतन को लेकर दिया धरना, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना काल के बाद से महंगाई चरम पर है। तेल से लेकर इंधन और रसोई गैस हर चीज महंगी होती जा रही है। ऐसे आम आदमी बहुत सोच समझकर अब खर्चे कर रहा है। वहीं एक सर्वे में सामने आया है कि देश के 80% लोग मानते हैं कि इस साल उनकी आय घटेगी।

आसमान छू रही महंगाई

ये जानकारी लोकल सर्विस की ताजा सर्वे रिपोर्ट से मिली है। सर्वे के अनुसार कोरोना काल के बाद से उभर रही भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ी महंगाई ने जकड़ लिया है। पेट्रोल- डीजल समेत खाने-पीने के सामान की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी को सामना करना पड़ रहा है, इससे उनका बजट बिगड़ गया है।

सब्जियों के दाम 25% से 100 फ़ीसदी तक बढ़े

सर्वे में शामिल 65 परिवारों का कहना है कि बीते 4 महीने में सब्जियों के दाम 25% से 100 फ़ीसदी तक बढ़े हैं। वहीं 32% लोगों का कहना है कि उनकी आय 25% या अधिक घटेगी। तो 12 फीसदी लोगों का मानना है कि उनकी आय में 10% से 25% की कमी आएगी।

आय में 10% तक गिरावट आ सकती है !

सर्वे के अनुसार 10 फीसदी लोगों को लगता है कि उनकी आय में 10% तक गिरावट आ सकती है। वहीं 25 फीसदी लोगों को लगता है कि आय गिरेगी लेकिन कितना वो कह नहीं सकते। जबकि 17% लोगों को लगता है कि उनकी आय पर कोई असर नहीं होगा। बचत को 19% परिवारों ने कहा कि 25% तक घटेगी।

इन सबके साथ ही 32 फीसदी लोगों का कहना है कि उनकी आय 25% या अधिक घटेगी। और 12 फीसदी लोगों का मानना है कि उनकी आय 10% से 25% तक कटेगी।

Related posts

UP News: लखनऊ में अवैध फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 मजदूर की मौत

Rahul

जन रक्षा यात्रा में बोले शाह, ‘वामपंथियों के स्वभाव में है हिंसा की राजनीति’

Pradeep sharma

दिल्ली के अशोक विहार में तीन मंजिला इमारत हुई जमींदोज,2 मासूम की मौत,3 गंभीर रूप से घायल

rituraj