featured यूपी

मिशन 2022: योगी सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी ऐसे खोलेंगी मोर्चा    

मिशन 2022: योगी सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी ऐसे खोलेंगी मोर्चा    

लखनऊ: गुरुवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। वहीं, 16 जुलाई से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा राजधानी लखनऊ आ रही हैं। वह तीन दिवसीय दौरे पर दोपहर 12 बजे राजधानी पहुंचेंगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि, एयरपोर्ट पर आगमन के बाद उनका विभिन्न स्थलों पर स्वागत, पुष्पवर्षा होगी। एयरपोर्ट से आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन होते हुए विधानसभा जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

प्रियंका गांधी की कई बैठकें

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों व जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। फिर विभिन्न किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उन्‍होंने बताया कि, दौरे के दूसरे दिन 17 जुलाई को प्रियंका गांधी अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी।

इसके बाद भर्ती घोटाले, रुकी हुई भर्तियों, प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। फिर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ बैठक होगी और फिर फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी।

Related posts

आप का विज्ञापन बजट मोदी के कपड़ों के खर्च से कम : केजरीवाल

bharatkhabar

गुजरात घमासान: राहुल गांधी ने कहा, ‘गुजरात को खरीदा नहीं जा सकता है’

Pradeep sharma

रोहित शर्मा , फोटगाट सहित चार लोगों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न..

Rozy Ali