लखनऊ: मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर को मंत्री बनाए जाने पर लखनऊ में उनका भव्य स्वागत किया गया। कौशल किशोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाने पर उनके आवस पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
केंद्रीय मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद लखनऊ पहुंचे मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर। कौशल किशोर के लखनऊ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर फूल और गुलदस्ते देकर सांसद कौशल किशोर का अभिनंदन किया।
कौशल किशोर का जीवन संघर्षपूर्ण रहा
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री बनने और अनुसूचत जाति के नेता कौशल किशोर मोहनलालगंज सीट से सांसद है। कौशल किशोर पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है।
कौशल किशोर का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होने हमेशा सामिजक मुद्दे मुखरता से उठाए है। कोरोना काल में भी कौशल किशोर ने अपने भाई को खोया था। इसके बाद सांसद ने सीएम योगी को चिठ्ठी लिखकर कई सवाल भी उठाए थे।