featured देश

राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा, येचुरी ने लहराया 2000 का नोट

Rajya sabha राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा, येचुरी ने लहराया 2000 का नोट

नई दिल्ली। संसद का शीत सत्र बुधवार से शुरू होने के बाद उच्च सदन राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा हो रही है। इससे पहले सदन में नोटबंदी पर चर्चा के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन ने कहा, “हमें नोटबंदी पर चर्चा के लिए नोटिस मिले हैं। हम शाम छह बजे तक चर्चा कर सकते हैं।”

Rajya sabha

कुरियन ने सदस्यों की गुरुवार को भी चर्चा जारी रखने की मांग भी स्वीकार कर ली। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों और जनता दल (युनाइटेड) ने नोटबंदी पर चर्चा के लिए नोटिस दिए हैं। विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे को संसद के दोनों सदनों में उठाने का फैसला किया था।

सरकार ने कहा:-

  • सारा देश सरकार के कदम का समर्थन कर रहा है
  • नोटबंदी से ईमानदारों को सम्मान हुआ
  • सरकार के कदम से कुछ लोगों को तकलीफ
  • नोटबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम
  • ईमानदारी के पैसे को कोई रोक नहीं सकता
  • गोपनीयता के कारण वेईमानों को तकलीफ
  • नोटबंदी से महंगाई भी घटेगी
  • आज ईमानदार लोग खुश हैं
  • धीरे-धीरे लोगों की लाइन कम हो रही है
  • लोग कुछ दिन कठनाई के लिए तैयार

विपक्ष ने कहा:-

  • कांग्रेस ने कहा किसानों का बुरा हाल
  • लोगों को समय देना चाहिए था: कांग्रेस
  • किसान धोती में कोई कार्ड नहीं रखता: कांग्रेस
  • चूर्ण के साथ मिलता था ऐसा 2000 का नोट: कांग्रेस
  • मजदूर किसानों का बुरा हाल: कांग्रेस
  • लोगों का काम ठप हुआ: कांग्रेस
  • चुनिंदा लोगों को पहले लीक कर दी गई जानकारी: कांग्रेस
  • कालेधन के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला: कांग्रेस
  • भाजपा ने घाव दिए फिर उन पर नमक लगाया: कांग्रेस
  • मायावती ने कहा नोटबंदी पर पीएम जवाब दें
  • मोदी ने पेड़ आम का लगाना चाहा लेकिन निकला बबूल का: रामगोपाल यादव
  • अपना पैसा लेकर भी भिखारी बना आदमी: रामगोपाल
  • लोगों की मौत हो रही है: रामगोपाल
  • कोई अमीर लाइन में नहीं है: रामगोपाल
  • कितना कालाधन पकड़ा गया: रामगोपाल
  • किसान खाद नहीं ले पा रहा है: रामगोपाल
  • सीताराम येचुरी ने राज्यसभा में लहराया 2000 का नोट
  • कहीं नहीं चल रहा ये नोट:- येचुरी

Related posts

एनडीआरएफ की 56 टीमें 5 राज्यों में बाढ़ राहत में जुटीं

bharatkhabar

अनंतनाग की सेहर इकबाल को मिला ऑक्सफोर्ड महिला फैलोशिप 2020-21

Rozy Ali

पंजाब-हरियाणा के बाद यूपी के किसानों ने प्रदर्शन में झोंकी जान, भारतीय किसान यूनियन ने सड़को को किया जाम

Trinath Mishra