Breaking News featured यूपी

लखनऊ: यूपी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश, कहा योगी के प्रदेश में खींची जा रही साड़ियां, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: यूपी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश, कहा योगी के प्रदेश में खींची जा रही साड़ियां, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा और अभ्रदता पर जमकर बीजेपी पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी गुंडा पार्टी है।

नमांकन के दौरान कई जगह हुई हिंसा

कल उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नमांकन के दौरान जमकर हिंसा हुई। कई जिलों में तो गोलियां भी चल गई। प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी में नमांकन करने पहुंची जहां उनके साथ अभ्रदता करने की कोशिश की गई। कल से यह घटना काफी चर्चा में है। आज अखिलेश यादव ने भी इस घटना के सहारे बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

योगी के प्रदेश में ऐसे घटना शर्मनाक-अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा हमारी जिस कार्यकर्ता की साड़ी खीचीं गई मैने उनसे बात की वह काफी अपमानित महसूस कर रही है।यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी हो वहां इस तरह की घटना बहुत दुखद है। जिन अधिकारियों ने हमें अपमानित किया है समय आने पर उनका हिसाब किया जाएगा

2022 में जनता बीजेपी को हटाएंगी

अखिलेश यादव ने कहा सबसे बड़ी गुंड़ा पार्टी भाजपा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बीजेपी को हटा देगी। जनता 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। अभी बीजेपी की ब्लाक प्रमुख चुनाव में गुंडागर्दी से हम सब आहत है।

अधिकारियों ने फोन बंद कर लिए थे-अखिलेश

बीजेपी ने गुंडों को छूट दे रखी है अफरसरों ने अपने फोन बंद कर दिए थे मैने अपमानित होने वाली माता प्रसाद पांडेय से बात की है वह अपना नामाकंन भी नहीं कर पाई महिलाओं के सम्मान में है समाजवादी पार्दी।

अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा
  • बीजेपी गुंडा पार्टी है
  • महिलाओँ को सम्मान नहीं देते
  • सपा महिलाओँ के सम्मान में है
  • घटना के समय अधिकारियों ने फोन बंद किया
  • 2022 में जनता बीजेपी को हटाएंगी
  • हम 2022 में 350 सीटे जीतकर आएंगे
  • जिन अधिकारियों ने फोन बंद किया इनका हिसाब होगा
  • अपमानित होने वाली कार्यकर्ता से मैने बात की
  • वह काफी अपमानित महसूस कर रही है
  • उनको नमांकन भी नहीं करने दिया गया
  • जिस प्रदेश के सीएम योगी हो वहां ऐसे घटना शर्मनाक
  • 2022 में सपा आ रही है

Related posts

अमरिंदर सरकार कर रही पंजाब की जनता को गुमराह: बादल

lucknow bureua

बिहार आम तोड़ने से नाराज युवक ने 12 साल के नाबालिग को मारी गोली

Ankit Tripathi

रियो ओलम्पिक: इतिहास रच वॉल्ट के फाइनल में पहुंचीं दीपा

bharatkhabar