Breaking News featured यूपी

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी श्रधांजलि

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी श्रधांजलि

लखनऊ: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह गुरुवार सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। वह 87 साल के थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस से जुड़े वीरभद्र सिंह का निधन गुरुवार सुबह लगभग 3:40 बजे हुआ है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की है।

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘अत्यंत दुःखद! हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

अखिलेश यादव का ट्वीट

छह बार मुख्यमंत्री पद पर रह चुके थे वीरभद्र सिंह    

बता दें कि, वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे चुके हैं। स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के कारण वे करीब ढाई महीने से आईजीएमसी (Indira Gandhi Medical College and Hospital, Shimla) में भर्ती थे। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर एडमिट किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

दूसरी बार कोरोना की चपेट में आ गए थे वीरभद्र सिंह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह बीते 11 जून को दूसरी बार कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। इससे पहले वह 12 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव हुए थे। उस दौरान उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में एडमिट किया गया था।

Related posts

सोनिया ने किया मोदी सरकार पर वार, बोली-विपक्ष की आवाज दबा रही सरकार

Rani Naqvi

पीएम मोदी की भाजपा सांसदों को खरी-खोटी, कहा – पार्टी वंशवाद नहीं राजनीति चलेंगी

Neetu Rajbhar

चिकनगुनिया की चपेट में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन

bharatkhabar