नई दिल्ली। कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के अंहकार के आगे न तो कभी झूकी है और न झूकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे ज्यादा योगदान किया है। भारत को सत्ता की मनमानी से मुक्त देश बनाना है। यूपीए सरकार के दौर में अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है।
बता दें कि आगे सोनिया ने कहा कि मोदी के सरकार के वादे सिर्फ ड्रामेबाजी है। सोनिया ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। वहीं सोनिया ने कहा कि कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम नहीं है। लेकिन हम चुनौतियों को पार कर कांग्रेस को कामयाबी की बुलंदियों तक लें जाएंगे। मोदी सरकार योजनाओं को कमजोर बना रही है। राहुल के साथ संघर्ष करें। बीजेपी ने कांग्रेस को तबाह करने की कोशिश की है।