Breaking News यूपी

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया शोक

वीरभद्र सिंह के निधन पर सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया शोक

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करके दु:ख व्यक्त किया। वीरभद्र सिंह 87 वर्ष के थे, जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया।

योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दुख है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसके साथ ही शोककुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

कोरोना से जूझने के बाद वह फिर बीमार हो गए थे, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वीरभद्र सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनका शिमला में इलाज चल रहा था। पिछले कई दिनों से वेंटीलेटर पर थे। आपको बता दें कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर 6 बार बैठ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में उन्हें गिना जाता है, मुख्यमंत्री के अलावा वह विधायक, पांच बार सांसद भी रह चुके हैं।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केरल में बारिश और बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ट्वीट किया

Rani Naqvi

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से UPSC अभ्‍यर्थियों को मिलेगी राहत  

Shailendra Singh

President in Lucknow: राष्ट्रपति के लिए राजभवन में हाई-टी व रात्रिभोज का आयोजन

Shailendra Singh