featured यूपी

फतेहपुर में पौधरोपण बना मजाक, जान लीजिए क्‍या चल रहा खेल 

फतेहपुर में पौधरोपण बना मजाक, जान लीजिए क्‍या चल रहा खेल 

फतेहपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की मंशा पर सरकारी अधिकारी ही पानी फेर रहे हैं। जिले में पौधरोपण को लेकर बड़ी कार्ययोजना तो बनाई गई लेकिन किशनपुर, असोथर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने इसे मजाक बना कर रख दिया। नगर पंचायत में सूखे पौधों को रोपा जा रहा है। मामले पर अधिशाषी अधिकारी ने सूखे हुए पौधे मिलने की सफाई दी तो वहीं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने अधिशाषी अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

पौधों को डंप कर लावारिस छोड़ा

पर्यावरण की सेहत में सुधार के लिए प्रदेश में लगातार पौधारोपण किया जा  रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत में भी पौधारोपण किए जा रहे हैं। इसको लेकर अधिशाषी अधिकारी किशनपुर ने असोथर नगर पंचायत में सैकड़ों की संख्या में पौधे भेजे, लेकिन इन पौधों को दयनीय स्थिति में एक जगह डंप कर लावारिस छोड़ दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि कई पौधे सूखकर पौधे बैग से निकलने लगे।

फतेहपुर में पौधरोपण बना मजाक, जान लीजिए क्‍या चल रहा खेल 

गौरतलब है कि इस बैग में चौथाई भाग मिट्टी, दो भाग में रेत और एक भाग में खाद होती है। यदि इसमें समय से पानी न डाला जाए तो पौधा सूख जाता है। कुछ ऐसा ही इन पौधों के साथ भी हुआ।

अधिशाषी अधिकारी का अजीब जवाब

हालांकि, अधिशाषी अधिकारी का कहना है कि उन्हें सूखे पौधे ही मिले थे। अब जैसे मिले हैं, वह उसी तरह लगवा रहे हैं। कुछ पौधों को नगर पंचायत के  बंजरिया में रोपा जाना था। बुधवार को इनकी रोपाई शुरू भी हो गयी, लेकिन सूखे पौधों को देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी जताई।

बारिस ने बिगाड़ा खेल

पहले से लापरवाही का शिकार हुए पौधों को मंगलवार को हुई बारिश ने और बिगाड़ दिया। दरअसल, पौधों को एक साथ एक ही जगह रखा गया था। ऐसे में बारिश के बाद उनके पौधों के बैग भीग गए और सब एक-दूसरे से लिपट गए। ऐसे में बैग के साथ लगे सूखे पौधे भी बाहर हो गए। यदि समय से इन पौधों की देखभाल हुई होती तो ऐसी स्थिति न बनती। इन पौधों में आम, शीशम, सागौन, अमरूद जैसे कई फलदार और लकड़ियां देने वाले पौधे शामिल हैं। इस तरह पौधारोपण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी।

Related posts

पंजाब विस में हंगामा, मार्शलों से झड़प में AAP के 4 MLA बेहोश

Pradeep sharma

प्रजापति समाज की सबने की अनदेखी, कांग्रेस देगी साथ: अजय लल्लू

Aditya Mishra

एंटीबॉडी की जांच के लिए यूपी में शुरू हुआ सीरो सर्वे 

sushil kumar