featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: नए सीएम के बाद अब राज्य को मिलेगा नया मुख्य सचिव

SUKHBIR उत्तराखंड: नए सीएम के बाद अब राज्य को मिलेगा नया मुख्य सचिव

उत्तराखंड में सियासी हलचल रोज बढ़ती ही जा रही है। राज्य को नया सीएम मिलने के बाद अब खबर है कि राज्य के मुख्य सचिव बदले जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी ने कुर्सी संभालते ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश की छुट्टी कर दी है। और सुखबीर सिंह संधू को लेकर उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की रिक्वेस्ट की गई है।

कौन है सुखबीर सिंह संधू ?

सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के आई IAS अफसर हैं। और फिलहाल वो NHAI के चेयरमैन हैं। उत्तराखंड सरकार ने वापस बुलाने के लिए एक चिट्ठी लिखी है। और वो NHAI से आज ही रिलीव हो सकते हैं। और IAS अधिकारी सुखबीर सिंह नए मुख्य सचिव बन सकते है।

WhatsApp Image 2021 07 05 at 15.52.00 उत्तराखंड: नए सीएम के बाद अब राज्य को मिलेगा नया मुख्य सचिव

वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की छुट्टी

बता दें कि अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सचिव भारत सरकार को केन्द्र से रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिखी है। वहीं वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की बात करें तो वे लगातार विवादों में रहे हैं। उनकी वजह से नौकरशाही हावी होने की बात भी कही जाती रही है। ऐसे में ओमप्रकाश की छूट्टी कर दी जा सकती है।

Related posts

अरविन्द केजरीवाल बोले, शांति व सद्भाव के साथ करें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

Trinath Mishra

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश राजस्थान सरकार चुकाएगी 48 लाख रुपये

mohini kushwaha

PMO के पूर्व अधिकारी ने रखा राजनीति में कदम, जानें कौन हैं IAS एके शर्मा

Aman Sharma