हमीरपुरः रास्ते और जुआ खेलने को लेकर जिले एक गांव में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इस दौरान गोली लगने एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी के लिए रेफर कर दिया। मौके से पहुंची पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, पूरा मामला राठ थाना इलाके के दीवापुर मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि रास्ते से निकलने और जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़िता छलीराम कुशवाहा का आरोप है कि करीब दर्जन से अधिक लोगों ने उसके घरवालों के साथ मारपीट की है। साथ ही जयराम कुशवाहा नाम को गोली मार कर हत्या कर दी है। विवाद के बीच हुए गोलीकांड में कई लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने इस पूरे मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं।