featured यूपी

सरकारी तंत्र का दुरूपयोग सपा- बसपा करती थी, भाजपा नहीं : केशव प्रसाद मौर्य 

kesav सरकारी तंत्र का दुरूपयोग सपा- बसपा करती थी, भाजपा नहीं : केशव प्रसाद मौर्य 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अयोध्या में कहा कि भाजपा अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में मजबूती से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही है। भाजपा को अयोध्या समेत सर्वाधिक सीटों पर विजय मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी तंत्र का दुरूपयोग सपा बसपा करती थी भाजपा नहीं। भाजपा अगर लोकतंत्र का हनन करती तो प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का होता। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं  और कुछ जिलों में चुनाव हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल निंदा करती है। कोई भी सपा को वोट देना नहीं चाहता। सपाई जब हारते हैं तो बहाना खोजते हैं। जो निर्दलीय सदस्य जीत कर आए हैं उनके मन में भी यही भाव है कि भाजपा को ही वोट किया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत बड़े पैमाने पर अयोध्या के विकास की कार्य योजना तैयार हो चुकी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। अब देश विदेश के राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे करेंगे राम लला का दर्शन करने के बाद कैसे रामराज्य था उसकी परिकल्पना लेकर जाएं यह प्रयास रहेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा  कि मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर रामायणकालीन दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिलेंगे। अयोध्या धाम में सड़क चैड़ीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो भी सड़क चैड़ी हो रही है या विकास हो रहा है इससे व्यवसाय में वृद्धि होगी। इसमें सभी लोग सहयोग करें। किसी को दुखी करने की मंशा सरकार की नही है और ना कभी हो सकती है। सरकार की एक ही मंशा। अयोध्या का इतना विकास हो की लाख नहीं कई लाख रोजगार का सृजन हो।

Related posts

विजया दशमी के दिन क्यों खेली हैं महिलाएं सिंदूर की होली

piyush shukla

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विशेष कार्यक्रम, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रहीं मौजूद

Aditya Mishra

सपा के वरिष्ठ नेता वीरपाल यादव ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चे’ में हुए शामिल

mahesh yadav