Breaking News यूपी

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, जानिए क्या बोले योगी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, जानिए क्या बोले योगी

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्म दिवस होता है। इसी के उपलक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी।

ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

आने वाले भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामना देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। सीएम योगी ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

सादगी से मनाया गया जन्मदिवस

अखिलेश यादव का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। 30 जून को भी प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण और हवन पूजन जैसे कार्यक्रम करके सपा अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी जीत को लेकर भी दुआ मांगी गई।

Related posts

चार साल की मासूम के साथ रेप, पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला

mahesh yadav

Agra News: जब पेट्रोल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई महिला, आत्मदाह का प्रयास

Aditya Mishra

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया कौन होगा यूपी कांग्रेस का मुख्य चेहरा, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh