लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्म दिवस होता है। इसी के उपलक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी।
ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
आने वाले भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामना देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। सीएम योगी ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2021
सादगी से मनाया गया जन्मदिवस
अखिलेश यादव का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। 30 जून को भी प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण और हवन पूजन जैसे कार्यक्रम करके सपा अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी जीत को लेकर भी दुआ मांगी गई।