वायरल वीडियो

बिहार में हुई अनोखी शादी, दुल्हे ने भगवान  श्री राम तरह दुल्हन को वरमाला पहनाने से पहले तोड़ा धनुष

27 06 2021 swayemvar बिहार में हुई अनोखी शादी, दुल्हे ने भगवान  श्री राम तरह दुल्हन को वरमाला पहनाने से पहले तोड़ा धनुष

सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। बिहार की एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो सारण का बताया जाता है। इस शादी में रामायण की तरह दूल्हे ने धनुष तोड़ने की परंपरा निभाई।

क्या है वीडियो में खास?

भगवान  श्री राम के स्वयंवर से प्रेरित होकर बिहार के सारण में एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया। रामायण काल के दौरान जिस तरह सीता के स्वयंवर पर धनुष तोड़ दिया और फिर सीता जी से उनके शादी हो गई। ऐसी ही वर्तमान युग में बिहार के इस दुल्हे ने किया है।

आयोजन में फर्क इतना था कि सतयुग के उस स्वयंवर में बड़े-बड़े योद्धा थे। यहां दूल्हा तय था। शादी का आयोजन सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में किया गया था। शादी समारोह में सतयुग की तरह ही धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया था। कोरोना काल में हुए स्वयंवर में जब लड़के ने धनुष तोड़कर लड़की के गले में वरमाला डाला और फूलों की बरसात होने लगी। स्वयंवर को देखने वालों की भीड़ इतनी थी कि स्वयंवर देखने के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाई गई।

लोग कर रहे कॉमेंट

लोग ने वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट किये हैं, लोगों ने लिखा है इस अनोखी शादी से भगवान राम और माता सीता के विवाह की याद ताजा हो गई। जैसे ही लोग फूलों की बौछार करने लगते हैं, दुल्हन को स्टेज पर लाया जाता है जिसके बाद दोनों स्टेज पर एक-दूसरे पर माला डाल देते हैं। सिर्फ धनुष तोड़ने की घटना ही नहीं, मंच पर पंडित द्वारा मंत्रों का जाप कर भगवान श्री राम के स्वयंवर की तरह विवाह कीबड़ी मछलियों का सेवन जिसमें पारा का उच्च स्तर होता है, शिशुओं या छोटे बच्चों के लिए हानिकारक होता है। इससे दिमाग और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। ट्यूना, शार्क, स्वोर्डफिश, वॉली, मार्लिन जैसी मछली खाने से बचें। अधपका या कच्ची मछली रखने से बचें।  सभी रस्में कराई गई।

Related posts

शूटिंग के लिए देवभूमि पहुंची सनी लियोनी, तस्वीरें हुई वायरल

Srishti vishwakarma

65 वर्षीय महिला से ठगे 25 लाख रुपए , बोला अंतरिक्ष यात्री हूं , पृथ्वी पर लौटकर करूंगा शादी

Rahul

देखिए इस चाइनीज को कैसे मिला बाबा जी का ठुल्लू

shipra saxena