featured यूपी

लखनऊः कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया थाने का निरीक्षण, पुलिस कर्मियों से कही ये बात

लखनऊः कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया थाने का निरिक्षण, पुलिस कर्मियों से कही ये बात

लखनऊः सूबे की योगी सरकार के शासन काल में पहली बार किसी कैबिनेट मंत्री ने राजधानी लखनऊ के थाने का निरीक्षण करने पहुंचा। चारबाग के नजदीक नाके थाने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।

इस दौरान ब्रजेश पाठक ने दैनिक अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें कोतवाली नाका में किसी भी प्रकार की कोई आपराधिक घटना दर्ज नहीं हुई थी। थाने का निरीक्षण करने के बाद ब्रजेश पाठक ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस और अन्य पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता और स्वच्छता को देखते हुए उनकी प्रशंसा की है।

इस दौरान वहां से लौटने के बाद मंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

Related posts

UP Shooting: लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

Rahul

12 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

दिल्ली से नोएडा जाने वालों को आज बॉर्डर पर करवानी होगी COVID जांच

Hemant Jaiman