featured यूपी

अयोध्या: विदेशी पौधों से सजाया जाएगा रामनगरी का हाईवे, ऐसा दिखेगा NH 28

अयोध्या: विदेशी पौधों से सजाया जाएगा रामनगरी का हाइवे, ऐसा दिखेगा NH 28

अयोध्या: लंबे समय के बाद रामभक्तों और अयोध्यावासियों के लिए खुशखबरी है। अब अयोध्या के विकास कार्य का जमीन पर दिखने लगा है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या डेवलपमेंट पर वर्चुअली मीटिंग भी की है।जब नेशनल हाइवे से होकर कोई भी गुजरेगा तो उसे रामनगरी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। यहा हाइवे की दीवारों पर रामायण को कई तरह से महसूस किया जा सकेगा। दीवारों पर रामायण के प्रसंग और आध्यातमिक पक्ष को भी दिखाया जाएगा।

हाइवे की शोभा बढ़ाएंगे देशी-विदेशी पेड़

नेशनल हाइवे पर कई तरह के देशी और विदेशी पौधे भी लगाए जाएगे। इन पौधों से शहर में हरियाली के साथ सुंदरता और बढ़ेगी।हाइवे के लिए कई किस्म के पेड़ लगाए जाएगे। जिसमें मैक्सिको के स्पेशल ताड़ के पेड़ शामिल किए गए है। इस पेड़ की जड़े चारों तरफ नहीं फैलती इसी लिए इन्हे हाइवे के लिए सुरक्षित माना जा रहा है।

12.5 किलोमीटर तक डिवाइडर पर लगाएं जाएगे पेड़

लखनऊ से गोरखपुर मार्ग पर 12.5 किलोमीटर तक डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएगे। इन पेड़ों को सआदगंज से लेकर नयाघाट के बीच लगाया जाएगा। हर दस किलोमीटर में खजूर और वाशिंगटनिया पाग को लगाया जाएगा। लगभग 1205 पेड़ों को डिवाइडर पर लगाया जाएगा। यह कार्य लगभग नौ महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

भगवान राम सहित कई प्रतिमाएं लगाई जाएगी

इस प्रोजेक्ट में हाइवे पर अंडर पास को भी सुंदर बनाया जाएगा। अंडर पास के सभी चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सआदगंज के पास भगवान राम-सीता-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्नन के साथ हनुमा और सरयू मां की प्रतिमा लगाई जाएगी। अयोध्या बसाने वाले राजा मनु की भी प्रतिमा को लगाया जाएगा।

Related posts

मोदी जी के नेतृत्व में प्रगति का रहा है देशः मऊ में राजनाथ सिंह

Rahul srivastava

एमपी, यूपी और बिहार के राज्यपाल बदले, लालजी टंडन- आनंदीबेन- फागु चौहान ने संभाली कमान

bharatkhabar

पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड के 2 जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया दुख  

Saurabh