featured यूपी

अयोध्या: विदेशी पौधों से सजाया जाएगा रामनगरी का हाईवे, ऐसा दिखेगा NH 28

अयोध्या: विदेशी पौधों से सजाया जाएगा रामनगरी का हाइवे, ऐसा दिखेगा NH 28

अयोध्या: लंबे समय के बाद रामभक्तों और अयोध्यावासियों के लिए खुशखबरी है। अब अयोध्या के विकास कार्य का जमीन पर दिखने लगा है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या डेवलपमेंट पर वर्चुअली मीटिंग भी की है।जब नेशनल हाइवे से होकर कोई भी गुजरेगा तो उसे रामनगरी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। यहा हाइवे की दीवारों पर रामायण को कई तरह से महसूस किया जा सकेगा। दीवारों पर रामायण के प्रसंग और आध्यातमिक पक्ष को भी दिखाया जाएगा।

हाइवे की शोभा बढ़ाएंगे देशी-विदेशी पेड़

नेशनल हाइवे पर कई तरह के देशी और विदेशी पौधे भी लगाए जाएगे। इन पौधों से शहर में हरियाली के साथ सुंदरता और बढ़ेगी।हाइवे के लिए कई किस्म के पेड़ लगाए जाएगे। जिसमें मैक्सिको के स्पेशल ताड़ के पेड़ शामिल किए गए है। इस पेड़ की जड़े चारों तरफ नहीं फैलती इसी लिए इन्हे हाइवे के लिए सुरक्षित माना जा रहा है।

12.5 किलोमीटर तक डिवाइडर पर लगाएं जाएगे पेड़

लखनऊ से गोरखपुर मार्ग पर 12.5 किलोमीटर तक डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएगे। इन पेड़ों को सआदगंज से लेकर नयाघाट के बीच लगाया जाएगा। हर दस किलोमीटर में खजूर और वाशिंगटनिया पाग को लगाया जाएगा। लगभग 1205 पेड़ों को डिवाइडर पर लगाया जाएगा। यह कार्य लगभग नौ महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

भगवान राम सहित कई प्रतिमाएं लगाई जाएगी

इस प्रोजेक्ट में हाइवे पर अंडर पास को भी सुंदर बनाया जाएगा। अंडर पास के सभी चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सआदगंज के पास भगवान राम-सीता-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्नन के साथ हनुमा और सरयू मां की प्रतिमा लगाई जाएगी। अयोध्या बसाने वाले राजा मनु की भी प्रतिमा को लगाया जाएगा।

Related posts

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट: साइंस और कॉमर्स की परिक्षा का परिणाम घोषित

mohini kushwaha

यूपी चुनावः 15 और 17 जनवरी को भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची

kumari ashu

जलती पराली दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट का प्रमुख कारण, हम निदान करने में जुटे हैं: सत्येंद्र जैन

Trinath Mishra