featured यूपी राज्य

AAP का मास्टर प्लान तैयार, आठ जुलाई से शुरू होगा यह अभियान

AAP का मास्टर प्लान तैयार, आठ जुलाई से शुरू होगा यह अभियान

लखनऊ: आम आदमी पार्टी नेता और राजसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस की, संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर आम आदमी पार्टी के आगे के पड़ाव और कार्य की जानकारी दी।

संजय सिंह ने बताया अब आम आदमी पार्टी यूपी में अपनी जड़े मजूबत करेगी। आम आदमी पार्ट एक खास प्लान के तहत एक यूपी जोड़ो अभियान की शुरूआत करेंगी। इस अभियान को आठ जुलाई से आठ अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान में टोल फ्री नंबर और विज्ञापन के तहत लोगों को सदस्यता दी जाएगी। और केजरवील मॉडल समझाया जाएगा।

यूपी में अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी

संजय सिंह ने कहा AAP यूपी जोड़ो अभियान चलाएगी। आठ जुलाई से आठ अगस्त तक यूपी में जोडो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस अभियान के तहत निशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

हर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाएंगे

संजय सिंह ने आगे कहा आम आदमी पार्टी रोजाना आम आदमी से जुड़ रही है। अब हर विधानसभा में 25000 सदस्य बनाएंगे। 403 विधानसभा क्षेत्र में नंबर जारी करेंगे। इसके लिए अलग-अलग मिस्ड कॉल नंबर जारी किया जाएंगा, वॉल पेंटिंग का भी काम शुरू किया जाएगा। हम केजरीवाल मॉडल को जनता के सामने रखेंगे। अभियान के लिए 12 प्रभारी बनाएंगे, ‘प्रदेश स्तर पर दिनेश पटेल,सभाजीत अभियान देखेंगे,पायल सिंह ट्रांस जेंडर प्रकोष्ठ की अध्यक्ष होगी।

Related posts

स्पुतनिक वी को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- वैक्सीन जल्दी पहुंचेगी भारत

Shagun Kochhar

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 108 अंक का उछाल, निफ्टी में भी बढ़त

Rahul

नौकरी का झांसा देकर 11 लोगों से ठगे 50-50 हजार

Rahul srivastava