Breaking News यूपी

वसीम रिजवी पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

waseem rizvi 1531155783 वसीम रिजवी पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप
लखनऊ। अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर उनके ड्राइवर की पत्नी बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पांच महीने पहले वसीम रिजवी ने उसके पति को किसी काम के बहाने बाहर भेजकर उसके साथ जबरदस्ती की। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर परिवार को बदनाम करने की धमकी भी दी। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वसीम रिजवी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं दूसरी ओर वसीम रिजवी ने कहा है कि उन्होंने ड्राइवर को काम से निकाल दिया था। जिसके कारण उसकी पत्नी उनको बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने महिला के आरोपों की जांच करने की मांग की है।
पीड़ित महिला ने वसीम रिजवी के खिलाफ सआदतगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। वहीं महिला के पति का कहना है कि वह जिस मकान में रहता है, उसे वसीम रिजवी ने ही दिलाया था। उसने बताया कि इस संबंध में जब उसने वसीम रिजवी से बात करने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट भी की गई। वहीं धमकी दी गई कि जुबान खोली तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति वसीम के यहां ड्राइवरी करता है। उसने बीच में कुछ दिनों के लिए कोई काम बताकर बाहर भेज दिया। महिला ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी ने उसके साथ जबरदस्ती की। साथ ही कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। उसने कहा कि जब वह वसीम रिजवी की हरकतों का विरोध करती थी तो उसे फोटो और वीडियो दिखाकर डराया जाता था। जिससे वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह पूरी तरह आजिज हो गई तब जाकर पुलिस के पास आई है।
वहीं इस पूरे मामले को वसीम रिजवी ने विरोधियों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका ड्राइवर उनकी हर गतिविधि की जानकारी उनके विरोधियों को देता था। इसी कारण उसको बाहर निकाल दिया था। नौकरी से निकाले जाने के बाद वह अपनी पत्नी से मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है। यह आरोप उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि महिला के आरोपों की जांच होनी चाहिए। ताकि जो सच है, वो सामने आ सके।

Related posts

पाकिस्तान ने कहा- भारत आंतरिक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, भारतीय सेना ने बताया प्रोपेंगेडा

Aman Sharma

हर मोर्चे पर फेल हुई सपा सरकारः आदियत्यनाथ

kumari ashu

हाथरस गैंगरेप मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला

Samar Khan