Breaking News यूपी

केंद्रीय मंत्री पहुंची अमेठी, ऑक्सीजन प्लांट का हुआ उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री पहुंची अमेठी, ऑक्सीजन प्लांट का हुआ उद्घाटन

अमेठी: अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अचानक अमेठी का दौरा किया। इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं थी, अपने कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी किया।

तिलोई ब्लॉक प्रमुख के घर पहुंची स्मृति ईरानी

सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में तिलोई ब्लॉक पहुंच गई। यहां ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। दरअसल यही के ब्रह्म देव सिंह का निधन हो गया था, शोक जताने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अमेठी कार्यकर्ताओं के साथ उनका 2014 से ही काफी गहरा नाता है। सभी के सुख दुख में स्मृति ईरानी हमेशा पहुंचती रहती हैं।

केंद्रीय मंत्री पहुंची अमेठी, ऑक्सीजन प्लांट का हुआ उद्घाटन

नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

तिलोई के बाद जायस जिला चिकित्सालय में नया ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया। इसी का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय मंत्री यहां पहुंची। यह प्लांट आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा बनाया गया है। अमेठी जिले में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे अस्पतालों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts

मैदान में विपक्षियों के छक्के छुड‍़ाने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा मे शामिल

bharatkhabar

एनजीटी ने लगाई अमरनाथ यात्रा के दौरान जयकारों और मंत्रोच्चारण पर रोक

Breaking News

Prayagraj : बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में किया छात्र का अपहरण, पुलिस ने ऐसे छुड़ाया

Aditya Mishra