featured यूपी

हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर नगर निगम कर रहा ऐसा काम, उठी कार्रवाई की मांग

हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर नगर निगम कर रहा ऐसा काम, उठी कार्रवाई की मांग

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम पर आए दिन आरोपों की झड़ी लगती है। इसी कड़ी में एक बार फिर नगर निगम विवादों में घिर गया है। नगर निगम पर अवैध निर्माण का आरोप लगा है और ये आरोप मौलाना सैफ अब्बास ने लगाया है।

हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप

मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि नगर निगम मनमाने तरीके से हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर धोबी घाट बना रहा है। उन्होंने हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारी आखिर क्यों नहीं नगर निगम के खिलाफ एफआईआर लिखवा रहे हैं। इससे ये साबित होता है कि संबंधित अधिकारियों की नगर निगम से साठ-गांठ है।

नगर निगम के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

मौलाना ने मांग की है कि हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधिकारी, नगर निगम के उन अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराएं जो मनमाने व अवैध तरीके से ट्रस्ट की जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं और निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है, गरीबों पर तुरंत एफआईआर करा दी जाती है लेकिन अधिकारियों के खिलाफ कोई आवाज़ नहीं उठाता।

ट्रस्ट की जमीन पर निकाला गया था पार्किंग का टेंडर

मौलाना सैफ अब्बास का कहना है कि कुछ माह पहले नगर निगम ने रूमी गेट के पास एक पार्क की पार्किंग का टेंडर निकाला था। वो भी ट्रस्ट की ही जमीन थी, उसपर भी संबंधित अधिकारियों ने कोई भी ऐतराज नहीं जताया था। ये अफसोस की बात है।

Related posts

सीएम अखिलेश कर रहें हैं लगातार योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण

piyush shukla

गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, कहा- कोरोना से हमारी जीत सुनिश्चित

Shailendra Singh

भारतीयों को दिया ऑस्ट्रेलिया ने झटका, खत्म किया लोकप्रिय वीजा

lucknow bureua