featured यूपी

बिकरू कांड: आप सांसद संजय सिंह ने राज्‍यपाल को लिखा पत्र, की बड़ी मांग   

लखनऊ: संजय सिंह ने यूपी सरकार के इस मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR

लखनऊ: कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखा है। मंगलवार को उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, योगी सरकार यूपी को जुर्म का टापू बनाना चाहती है। अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे, मां क्षमा दुबे, हीरू दुबे की मां शांति दुबे, विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री अपने 2.5 साल के मासूम बेटे के साथ 10 महीने से जेल में यातनाएं झेल रहे हैं, जबकि शुरुआती FIR में इन सबका नाम भी नहीं है।

राज्‍यपाल को पत्र लिखकर रिहाई की मांग

आप सांसद ने कहा कि, मैंने राज्यपाल को पत्र लिखकर मांग की है कि इन महिलाओं को रिहा किया जाए। 10 महीने से खुशी दुबे जेल में यातनाएं झेल रही है। खुशी पर 17-17 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक जुर्म साबित करने के लिए सबूत नहीं पेश कर पाई है।

सांसद संजय सिंह ने बको लिखे पत्र में अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे, मां क्षमा दुबे, हीरू दुबे की मां शांति दुबे, विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री और उसके 2.5 साल के मासूम बेटे को जेल से रिहा किया जाए।

Related posts

अयोध्या से पहले मुंबई में खुलेगा ‘राम मंदिर’!

shipra saxena

जम्मू और सांबा में सीबीआई की छापेमारी, 13 अलग-अलग स्थानों सहित अधिकारी के घर की भी हो रही जांच

Rahul

अबकी भारत से भिड़े पाक-चीन तो होगी हाइब्रिड वॉर, इसके बारे में जानें सब कुछ

Rahul