Breaking News featured यूपी

राजनीति: बंद लिफाफे की क्या है कहानी, अखिलेश यादव ने भाजपा के घमासान पर कसा शायराना तंज

Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh BJP, Radha Mohan Singh, Governor Anandiben Patel, BJP News, UP News

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को जो लिफाफा सौंपा उसमें क्या था? जिस बात को लेकर भाजपाइयों में चर्चाओं और अटकलों का दौर चल रहा था, अब उस पर विपक्ष ने निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के घमासान पर शायराना तंज कसा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा है, कभी खुले आसमान पर वो लिख देते थे ‘संदेशे’ अब किसी और के पते पर बंद लिफ़ाफ़े आते हैं। अखिलेश यादव ने इस बहाने मोदी-योगी के रिश्तों पर कटाक्ष किया है। दरअसल, योगी के जन्मदिन पर मोदी ने उनके अपने ट्विटर हैंडल से बधाई नहीं दी। ऐसे में इस पर विपक्ष ने खूब ताने मारे थे।

 

सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल को लेकर चर्चा शुरू हो गई। यूपी भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से मोदी और जेपी नड्डा का फोटो गायब होने की बात को विरोधी दलों ने तूल देना शुरू कर दिया। हालांकि भाजपा के लोगों ने इस पर चुप्पी साध ली।

फोटो गायब होने की चर्चाओं के बीच ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मुलाकात के दौरान बाहर निकली एक चर्चा पर कटाक्ष किया। दरअसल, सूत्रों ने दावा किया था कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ने राज्यपाल को एक लिफाफा सौंपा था। उस लिफाफे में क्या था, यह किसी को नहीं मालूम।

15 जून से पहले यूपी में हो सकते हैं कुछ बदलाव

सूत्रों की मानें तो 15 जून से पहले यूपी भाजपा और सरकार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। क्या बदलेगा और कैसा बदलेगा, इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। भाजपा व संघ से जुड़े लोग दबी जुबान ने पार्टी के अंदर कुछ बदलाव की बातों को स्वीकार तो कर रहे हैं। मगर, खुलकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Related posts

17 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, आइए जानें

Rahul

आतंकी कनेक्शन पर कड़ा प्रहार, बिट्टा की पत्नी, सलाहुद्दीन के बेटे समेत 4 बर्खास्त

Nitin Gupta

लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Rahul