featured धर्म

17 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, आइए जानें

aaj ka rashifal 3 17 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, आइए जानें

आज 17 दिसंबर 2021 शुक्रवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है। आज का दिन आपका कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष
इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रखेंगे। कुल कुटुम्ब से करीबी बढ़ेगी। मेहमानों का आगमन होगा।

वृषभ
सफलता की सीढ़़ी चढ़ते रहेंगे। विकास पथ पर अग्रसर रहेंगे। लोगों का भरोसा जीतेंगे। संस्कारों को बल मिलेगा। जन कल्याण के कार्य करेंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा।

मिथुन
प्राथमिकता को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। सूझबूझ दिखाएंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। रिश्ते मजबूत होंगे। संबंधों को निभाएंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

कर्क
कार्य़क्षेत्र में अनुकूलन बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय में उम्मीद से अच्छा करेंगे। लाभ और विस्तार को बल मिलेगा। वाणिज्यिक मामले बनेंगे।

सिंह
मन प्रसन्न रहेगा। अति उत्साहित होने से बचें। व्यापार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है।

कन्या
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के मार्ग प्रशस्त होंगे। काम की अधिकता रहेगी। परिजनों के लिए समय निकाल पाना आज मुश्किल होगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

तुला
स्वास्थ्य की देखभाल का समय है। अति उत्साह में कार्य करने से बचें। निजी विषयों को प्राथमिकता में रखें। कार्य व्यापार में सहजता रहेगी। अवसरों का लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक
जीवन में शुभता का संचार रहेगा। सुख सौंदर्य और सामंजस्य बढ़ेगा। आनंदमय वातावरण रहेगा। सभी का ख्याल रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को पूरा करेंगे।

धनु
धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। धन की कमी के कारण महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव हैं।

मकर
किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। आलस को अलविदा कहकर मन से कार्य करें। आज लक्ष्य को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दें। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

कुंभ
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों और यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मीन
मन अशान्त हो सकता है। धन की बचत करनी होगी। अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय मानसिक परेशानी दे सकता है। आज आप को बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। म‍ित्रों का साथ रहेगा।

Related posts

आखिर क्यों चीन नहीं करने दे रहा कोरोना वायरस के मूल का अध्ययन? WHO प्रमुख ने जताई निराशा

Shagun Kochhar

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का इस्तीफा मंजूर, मोदी ने दी सफाई

Trinath Mishra

चिदंबरम का तंज, जयंत सिन्हा की बात सही तो जीडीपी में गिरावट क्यों ?

Pradeep sharma