featured देश

राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची हनीप्रीत, अटेंडेंट का बनवा लिया कार्ड

ram rahim and honey preet 2 राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची हनीप्रीत, अटेंडेंट का बनवा लिया कार्ड

रेप के आरोप राम रहीम को कल तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राम रहीम ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी रिपोर्ट  कोरोना पॉजिटिव आई।

हनीप्रीत ने बनवाया अटेंडेंट कार्ड

वहीं हनीप्रीत सुबह करीब 8.30 बजे अस्पताल में भर्ती राम रहीम से मिलने पहुंची। जानकारी के मुताबिक हनीप्रीत ने राम रहीम के अटेंडेंट के तौर पर अपना कार्ड बनवाया है। अस्पताल की ओर से बनाया गया अटेंडेंट कार्ड 15 जून तक वैध है। जिसके चलते हनीप्रीत का हर रोज राम रहीम से मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

PGI रोहतक में उपलब्ध नहीं थी सुविधा

बता दें कि सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिसे इलाज के लिए रोहतक PGI ले जाया गया था। जहां उसे कई और जांच कराने की सलाह दी गई थी, जो PGI रोहतक में उपलब्ध नहीं थी। जिसके बाद राम रहीम को मेदांता लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

3 जून को पेट में दर्द की थी शिकायत

दरअसल मामले की पुष्टी जेल के सुप्रीटेंडेंट सुनील सांगवान ने की। उन्होंने बताया कि राम रहीम का PGI में इलाज चल रहा था, उसके कुछ टेस्ट होने थे जो PGI में उपलब्ध नहीं थे। जिसके बाद उसे टेस्ट के लिए गुरुग्राम ले जाया गया। राम रहीम को पहले से शुगर और बीपी की शिकायत है। वो इसकी दवाई भी लेता है, इससे पहले 3 जून को पेट में दर्द की शिकायत के बाद राम रहीम को PGI रोहतक लाया गया था।

Related posts

दिवाली के पूर्व वाराणसी की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, सीएम योगी ने जारी किए दिशा-निर्देश

Neetu Rajbhar

केंद्र से मांगों के लिए लड़ने में आप सबसे आगे : केजरीवाल

bharatkhabar

पाकिस्तान का बेतुका बयान भारत पर लगाया करांची प्लेनक्रेश का जिम्मेदार..

Mamta Gautam