featured देश

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,आपके शहर में इतने रुपए में हुआ पेट्रोल..

घटे पेट्रोल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए। दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 27 पैसे का इजाफा किया गया तो वहीं डीजल के दाम में 29 पैसे बढ़ाए गए। आज दिल्ली में पेट्रोल 95 रुपए लीटर तो डीजल के दाम 85.95 रुपए लीटर हुआ।

2 मई के बाद से बढ़ रहे दाम

बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे है। कोरोना से लड़ रहे भारतवासियों के लिए यह तगड़ा छटका है। दो मई के बाद से अबतक 20 बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की गई। देश कई बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के भी पार जा चुका है। इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाला तीसरा देश भारत है।

क्या कम होंगे दाम…

देश आम लोग सरकार से इस समय यही उम्मीद कर रहे है कि पेट्रोल और डीजल के दाम घटाएं जाए ताकि उन्हे कुछ राहत मिले। अब तो विपक्ष की पार्टियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। अगर पेट्रोल के दाम नहीं घटाए जाते है तो आने वाले चुनावों में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Related posts

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप,मद्रास हाईकोर्ट ने दिया CBI जांच के आदेश

rituraj

बिकरूकांड: खुशी दुबे की याचिका पर सुनवाई टली, 5 दिनों की दुल्हन 11 महीने से काट रही है सजा

Shailendra Singh

Startup Challenge 2021: आईआईटी मंडी दे रहा 50 लाख जीतने का मौका, आज ही करें रजिस्टर

Rahul