Breaking News featured देश

दो महीने बाद देश में कोरोना के सबसे कम केस,संक्रमितों की मौत बढ़ा रही चिंता

दो महीने बाद देश में कोरोना के सबसे कम आकड़े दर्ज हुए,संक्रमितों की मौत बढ़ा रही चिंता

दिल्ली: कोरोना की मार झेल रहे अपने देश में अब कुछ सुधार होता नजर आ रहा है। छह अप्रैल के बाद आज देश भर में सबसे कम कोरोना के आकड़े दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 1,20,529 नए कोरोना के केस आए है। जबकि कोरोना से 3380 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से हो रही मौतें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

मौतों की संख्या बढ़ा रही चिंता

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 1,20,529 मामले आए। 24 घंटे में 3380 मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 1,97,894 लोगों कोरोना से ठीक होकर घर लौटे है। देश में कोरोना से अबतक 344082 लोगों की मौत हुई है, देश में कोरोना के कुल आकड़े 2,67,95,549 है। अभी कोरोना के एक्टिव मामले 1555248 हैष

अनलॉक होने लगा देश

कोरोना की दूसरी लहर से भारत में कुछ सुधार होता दिख रहा है। लगभग दो महीने के बाद आज सबसे कम केस आए है। वहीं मौतों की संख्या अभी भी तीन हजार के पार है। कई राज्यों में लॉकडाउन की सख्ती को कम कर दिया गया है। सरकारे स्थिति को सामान्य करने में लगी है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलकात की।

Kumkum Thakur

मध्यप्रदेशःअभियंता दिवस पर ग्रामीण विकास में श्रेष्ठ सेवाओं के लिये सम्मानित होंगे इंजीनियर

mahesh yadav

कोलंबो बंदरगाह शहर में चीन में निर्माण का काम जारी रहेगा : महिंद राजपक्षे

Trinath Mishra