Breaking News featured देश

दो महीने बाद देश में कोरोना के सबसे कम केस,संक्रमितों की मौत बढ़ा रही चिंता

दो महीने बाद देश में कोरोना के सबसे कम आकड़े दर्ज हुए,संक्रमितों की मौत बढ़ा रही चिंता

दिल्ली: कोरोना की मार झेल रहे अपने देश में अब कुछ सुधार होता नजर आ रहा है। छह अप्रैल के बाद आज देश भर में सबसे कम कोरोना के आकड़े दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 1,20,529 नए कोरोना के केस आए है। जबकि कोरोना से 3380 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से हो रही मौतें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

मौतों की संख्या बढ़ा रही चिंता

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 1,20,529 मामले आए। 24 घंटे में 3380 मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 1,97,894 लोगों कोरोना से ठीक होकर घर लौटे है। देश में कोरोना से अबतक 344082 लोगों की मौत हुई है, देश में कोरोना के कुल आकड़े 2,67,95,549 है। अभी कोरोना के एक्टिव मामले 1555248 हैष

अनलॉक होने लगा देश

कोरोना की दूसरी लहर से भारत में कुछ सुधार होता दिख रहा है। लगभग दो महीने के बाद आज सबसे कम केस आए है। वहीं मौतों की संख्या अभी भी तीन हजार के पार है। कई राज्यों में लॉकडाउन की सख्ती को कम कर दिया गया है। सरकारे स्थिति को सामान्य करने में लगी है।

Related posts

चुनाव का असर, जसपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने दुकान में तले समोसे

Neetu Rajbhar

राजस्थान की जनता को ऐसे लुभाएंगी सीएम वसुंधरा राजे

mohini kushwaha

देश में घुसे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों को निकालो, उन्हें निकालना ही चाहिए: शिवसेना 

Rani Naqvi