featured देश

प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा सवाल, कहा ये अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा

priyanka प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा सवाल, कहा ये अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: पत्रकार विनोद दुआ को बड़ी राहत

प्रियंका ने केंद्र के उस दावे पर सवाल उठाए हैं जिसमें सरकार ने कहा है कि जून में 12 करोड़ वैक्सीन की डोज आएंगी। प्रियंका ने सवाल किया कि क्या दोनों कंपनियों की उत्पादकता में 40 फीसदी का इजाफा हो गया है।

‘ये अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा’

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मई में वैक्सीन उत्पादन क्षमता 8.5 करोड़ थी। और वैक्सीन उत्पादन 7.94 करोड़ हुआ। वहीं 6.1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। उन्होंने लिखा कि जून में सरकारी दावा है कि 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी। प्रियंका ने इस पर सवाल किया कि कहां से ? क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया ? वैक्सीन बजट के 35,000 करोड़ कहां खर्च किए ? ये अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा हैं।

प्रियंका गांधी लगातार केंद्र पर हमलावर

बता दें कि कल राहुल गांधी ने भी वैक्सीन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने लिखा था कि कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच सिर्फ वैक्सीन है। देश के जन-जन तक मुफ़्त टीकाकरण पहुंचाने के लिए आप भी आवाज उठाइये- केंद्र सरकार को जगाइये !

वहीं प्रियंका ने कल अपने ट्वीट में लिखा था भारत दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्पादन करने वाला देश है। बावजूद इसके देश में सिर्फ 3.4 फीसदी लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है। भारत के भ्रमित टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कौन जिम्मेदार है ?

Related posts

भारत के दृष्टिकोण से कितने फायदेमंद साबित होंगे ‘डोनाल्ड ट्रंप’

Rahul srivastava

छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा मौसेरा भाई ने 10 साल तक किया कुकर्म

lucknow bureua

Share Market Today: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेसेंक्स 63 हजार के करीब, निफ्टी 18, 500 अंक के पार

Rahul